राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के टीम से अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जोस बटलर को रिलीज करने से नाराज सैमसन ने ट्रैड की मांग की, जिस पर RR ने चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड या शिवम दुबे में से किसी एक को लेने की शर्त रखी, जिसे CSK ने ठुकरा दिया। इसके बाद कोलकाता और दिल्ली सहित कई टीमें सैमसन में रुचि दिखा रही हैं। अगर ट्रैड डील हो गई तो वे ऑक्शन से पहले ही नई टीम में होंगे, वरना RR उन्हें रिटेन भी कर सकती है।
संजू सैमसन का RR से अलग होना तय, कई टीमें ट्रैड रेस में




