कुल्लू-शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में चार जगह बादल फटने से नदी-नालों में बाढ़ आ गई, कई बाजार और पुल क्षतिग्रस्त हुए, जबकि तीर्थन घाटी में गाड़ियां और शेड बह गए। निचले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार में तेज बारिश से कई जिलों में पानी भर गया और लखीसराय में बाढ़ के पानी में नाव पलट गई। मौसम विभाग ने तेलंगाना में रेड अलर्ट, यूपी-मध्यप्रदेश समेत 11 राज्यों में ऑरेंज और 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।




