बिहार। 12 जिलों में बाढ़ से 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, जिसमें भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भी तेज बारिश से हालात बिगड़े हैं। देहरादून में स्कूल बंद कर दिए गए और केदारनाथ यात्रा तीन दिन रोक दी गई। कई जगह पानी भरने से आम जनजीवन ठप है, जबकि दिल्ली में मौसम खराब होने से 300 से ज्यादा उड़ानें देर से रवाना हुईं।




