बेंगलुरु। दूसरे अनऑफिशियल टी-20 में ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 187 रन बनाए, जिसमें एलिसा हीली ने 44 गेंद पर 70 रन की धमाकेदार पारी खेली। जवाब में इंडिया-ए टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 73 रन पर सिमट गई और 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। भारत के लिए राधा यादव ने 2 और प्रेमा रावत ने 1 विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने इंडिया-ए को 114 रन से हराया




