टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने BFI के कार्यकारी निदेशक रिटायर्ड कर्नल अरुण मलिक पर मीटिंग के दौरान चिल्लाने, अपमानित करने और लैंगिक भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने खेल मंत्री, IOA और बॉक्सिंग फेडरेशन को 2 पेज की शिकायत भेजी, जिसमें कहा कि 8 जुलाई को टॉप्स की मीटिंग में मलिक ने उन्हें “चुप रहो, सिर नीचे रखो” कहा। IOA ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है।
ओलंपियन लवलीना ने BFI अफसर पर दुर्व्यवहार का आरोप




