धराली। उत्तरकाशी के धराली गांव में हैगिंग ग्लेशियर के टूटने से आई भारी तबाही ने सबकुछ तबाह कर दिया है। गांव में 20 फीट मलबा जमा है, सड़कें और बाजार गायब हैं और 150 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत कार्य में सेना जुटी है, लेकिन सड़कें टूटने से जेसीबी और भारी मशीनें अब तक नहीं पहुंच सकी हैं। वायुसेना हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू की तैयारी में है। अब तक 5 शव मिले हैं और दर्जनों लापता हैं। वैज्ञानिकों ने इसे जलवायु परिवर्तन से जुड़ी भूगर्भीय आपदा बताया है, न कि मौसमीय। गंगोत्री हाईवे पर भी हालात गंभीर हैं और कई राज्य के पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है।
मलबे में दबा गांव, सन्नाटे में खोजी जा रहीं जिंदगियां




