प्रयागराज। उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यूपी के प्रयागराज, वाराणसी समेत 21 जिलों के 402 गांव प्रभावित हैं और अब तक 343 मकान ढह चुके हैं। हापुड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिर गई, जबकि बिजनौर में एक मकान की छत गिरने से परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। बिहार के पटना और बक्सर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास है, श्मशान घाट डूबने से अंतिम संस्कार सड़कों पर हो रहे हैं। हिमाचल के मंडी में बादल फटने से मकान बह गए, जबकि चंडीगढ़-मनाली हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया। केरल में रेड, कर्नाटक-तमिलनाडु में ऑरेंज और 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी है।
यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़े, 21 जिलों के 402 गांव जलमग्न




