कानपुर। भाऊपुर (पनकी) इलाके में मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। हादसा ट्रेन की धीमी रफ्तार के कारण बड़ा नहीं हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन में झटका लगते ही यात्री घबरा गए और कई लोग नीचे कूद गए। मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने राहत कार्य शुरू किया, जबकि हादसे के कारण नौ ट्रेनों के रूट बदलने पड़े और शताब्दी एक्सप्रेस को वापस लखनऊ भेजा गया। जांच के लिए रेलवे ने समिति गठित कर दी है।
जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बड़ा हादसा टला




