नई दिल्ली। अगस्त की शुरुआत के साथ आम लोगों से जुड़े 5 अहम बदलाव लागू हो गए हैं। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब दिल्ली में ₹33.50 और कोलकाता में ₹34.50 सस्ता हो गया है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरी ओर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम करीब 3% बढ़े हैं, जिससे फ्लाइट टिकट महंगे हो सकते हैं। UPI यूजर्स के लिए भी नए नियम लागू हुए हैं—अब एक दिन में केवल 50 बार बैलेंस चेक किया जा सकेगा, ऑटो-पे ट्रांजैक्शन सिर्फ तय समय पर होंगे और अटके पेमेंट का स्टेटस भी सीमित बार ही चेक किया जा सकेगा। SBI ने 11 अगस्त से कुछ कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री इंश्योरेंस कवर बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही, RBI की 4-6 अगस्त को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लोन और EMI सस्ते हो सकते हैं।
अगस्त में 5 बड़े बदलाव: गैस सस्ती, हवाई सफर महंगा, UPI पर नई लिमिट लागू




