झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और 21 घायल हो गए, जिनमें 9 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा और संविदा नौकरी देने की घोषणा की है, साथ ही नए क्लासरूम मृत बच्चों के नाम पर रखे जाएंगे। भाई-बहन कान्हा और मीना का अंतिम संस्कार एक ही अर्थी पर किया गया। शिक्षा मंत्री ने हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात की और खुद को जिम्मेदार बताया, जबकि 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। गांव में मातम पसरा है और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, परिजनों को मुआवजा और नौकरी




