मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 544/7 का स्कोर बनाकर पहली पारी में भारत पर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली। जो रूट ने 150 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि ओली पोप (71) और कप्तान बेन स्टोक्स (77*) ने अर्धशतक लगाए। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले भारत पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गया था, जिसमें पंत ने 54 और ठाकुर ने 41 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 5 विकेट चटकाए। चौथे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन कसी भारत पर पकड़, रूट का शतक और स्टोक्स-पोप की फिफ्टी




