मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत ने चोट के बावजूद लंगड़ाते हुए 54 रन बनाकर भारत को 350 के पार पहुंचाया और 90 टेस्ट सिक्स के साथ वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की। वे इंग्लैंड में 38 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बने और WTC में भारत के टॉप रन स्कोरर बन गए। दूसरी ओर, बेन स्टोक्स ने 8 साल बाद 5 विकेट लेकर इतिहास रचा, टेस्ट में 5-विकेट हॉल और 10+ शतक के साथ चौथे खिलाड़ी बने।




