दिल्ली। एयरपोर्ट पर बुधवार शाम मुंबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई, जिससे प्लेन में सवार करीब 160 यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। एयरलाइन ने बताया कि क्रू को प्लेन में छोटी तकनीकी दिक्कत नजर आई, इसलिए सुरक्षा को देखते हुए उड़ान रोक दी गई। वहीं, सूत्रों के अनुसार कॉकपिट की स्पीड स्क्रीन में खराबी आई थी। इसी दिन अहमदाबाद से दीव जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में उड़ान से पहले आग लग गई, जिसमें 60 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। पायलट ने ATC को ‘मेडे’ कॉल भेजा। इसके अलावा मंगलवार को दिल्ली-कोलकाता एयर इंडिया फ्लाइट AI2403 भी तकनीकी कारणों से रनवे से पहले रोक दी गई थी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले खराबी, यात्रियों को दूसरे प्लेन से भेजा गया




