भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त अभिनीत फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी और इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई, जो एक ऑटिस्टिक बच्ची तन्वी की प्रेरणादायक कहानी है, जो अपने शहीद पिता के सपने को साकार करने के लिए सेना में शामिल होने की ठानती है। अनुपम खेर ने बताया कि यह फिल्म मजबूत इरादों और संघर्ष की कहानी है, जो युवाओं को प्रेरित करेगी। सीएम ने फिल्म की सामाजिक प्रासंगिकता की सराहना करते हुए
‘तन्वी द ग्रेट’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री, सीएम ने की सराहना




