नीमा विद्यालय की छात्रा मानसी चौरसिया ने अंतरविद्यालयीन शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तलवारबाज़ी स्पर्धा में एपी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मानसी वॉरियर फाउंडेशन मार्शल आर्ट की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और वहीँ नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। उन्हें प्रशिक्षक करण साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो वर्तमान में उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं। मानसी इस समय कोशिकी मार्शल आर्ट, कराटे, तलवारबाज़ी तथा आत्मरक्षा जैसी चार प्रमुख विधाओं में परिश्रमपूर्वक अभ्यास कर रही हैं। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिल्पा चंदक ने मानसी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
मानसी चौरसिया ने तलवारबाज़ी में प्रथम स्थान प्राप्त किया




