इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके भाई विपिन ने पत्नी सोनम पर गंभीर आरोप लगाए, दावा किया कि सोनम ने शादी से पहले ही परिवार को राजा की हत्या की धमकी दी थी। विपिन ने सोनम के भाई गोविंद पर भी धोखेबाजी का आरोप लगाया, कहा कि गोविंद ने न्याय दिलाने का वादा किया, लेकिन फोटो और सबूत नहीं दिए। परिवार ने गोविंद से बातचीत बंद कर दी है। विपिन ने शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठाए, क्योंकि राजा की हत्या के डेढ़ महीने बाद भी डेथ सर्टिफिकेट, पीएम और एफएसएल रिपोर्ट नहीं मिली, और तीन सह-आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। उन्होंने सीबीआई जांच और सोनम के परिवार से सख्त पूछताछ की मांग की।
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम पर हत्या की साजिश का आरोप, परिवार ने गोविंद पर लगाया धोखे का इल्जाम




