इंदौर। खुडै़ल में डेढ़ साल के प्रियांश की गुरुवार रात कीटनाशक पीने से दुखद मृत्यु हो गई। खुडै़ल पुलिस के अनुसार, बच्चा घर के बरामदे में रखी कीटनाशक की बोतल से खेलते समय उसे पी गया, जिसके बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा। परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, लेकिन देर रात उसकी मृत्यु हो गई। प्रियांश के पिता ओमकार, जो बारदाना कंपनी में काम करते हैं, सात महीने पहले भिंड से इंदौर आए थे। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा।
डेढ़ साल के बच्चे की कीटनाशक पीने से दर्दनाक मौत




