भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 अगस्त 2025 से डायल 100 की जगह अब अत्याधुनिक तकनीकों से लैस डायल 112 सेवा शुरू होगी, जिसमें 1200 नई बोलेरो नियो गाड़ियां जीपीएस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं से लैस होकर तैनात की जाएंगी। यह सेवा अधिक तेज़ रिस्पॉन्स और लोकेशन आधारित मदद के लिए विकसित की गई है। डायल 100 की गाड़ियां 14 अगस्त से सेवा से हट जाएंगी और अब इस प्रणाली का संचालन जीवीके कंपनी करेगी, जो पहले से एम्बुलेंस सेवा में सक्रिय है।
MP में 15 अगस्त से डायल 100 की जगह शुरू होगी हाईटेक डायल 112 सेवा




