बालासोर। ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा, जिसने HOD पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी, ने भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा ने आत्मदाह से पहले कॉलेज प्रिंसिपल से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय शिकायत वापस लेने को कहा गया। घटना के बाद आरोपी HOD समीर कुमार साहू और प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले ने पूरे राज्य में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। जांच के लिए SIT और क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गई हैं, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी छात्रा से अस्पताल में मुलाकात की थी।
सेक्शुअल हैरेसमेंट से तंग छात्रा की जलकर मौत, HOD और प्रिंसिपल गिरफ्तार




