भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटेंगे। नासा और एक्सियम स्पेस के साझे मिशन एक्सियम-4 के तहत शुभांशु ने 26 जून को ISS में एंट्री की थी, जहां वे भारतीय संस्थानों के 7 और NASA के 5 प्रयोग कर रहे हैं। कपोला मॉड्यूल से धरती निहारते उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। प्रधानमंत्री से बातचीत में शुभांशु ने कहा कि अंतरिक्ष से पृथ्वी एकजुट नजर आती है और सीमाएं नहीं दिखतीं। यह मिशन भारत के गगनयान अभियान के लिए अहम डेटा उपलब्ध कराएगा।
शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को लौटेंगे धरती, मिशन में भारत की चमकी पहचान




