इंदौर। आजाद नगर इलाके में एक युवक मोहबिया द्वारा मादा स्ट्रीट डॉग और उसके नवजात बच्चों के साथ की गई क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले डंडे से कुतिया को पीटा और फिर उसके एक नवजात को बोरे में बंद कर पोल से पटक दिया, जिससे दो की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पीपल्स फॉर एनीमल्स संस्था की अध्यक्ष प्रियांशु जैन मौके पर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
युवक की दरिंदगी: मादा कुत्ते को पीटा, नवजात को बोरे में बंद कर दी मौत।




