तेलंगाना। संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में 30 जून को हुए भीषण धमाके में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक की रविवार को अस्पताल में और एक की पहचान DNA जांच से हुई। फैक्ट्री में धमाके के समय 150 लोग मौजूद थे, जिसमें से 90 लोग ब्लास्ट वाली यूनिट में थे। अब भी 8 लोग लापता हैं और घटनास्थल से मिली जली हड्डियों का मिलान कराया जा रहा है। मृतकों के परिजन को केंद्र सरकार की ओर से ₹2 लाख और कंपनी की तरफ से ₹1 करोड़ तक मुआवजा मिलेगा, जबकि घायलों को भी सहायता दी जाएगी। धमाके से फैक्ट्री की दीवार गिर गई और मजदूर 100 मीटर तक उछलकर गिरे, अधिकतर पीड़ित यूपी, एमपी, बिहार, ओडिशा और बंगाल से थे।
फार्मा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 42 पहुंचा, सर्च ऑपरेशन जारी।




