मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज में स्थित बहुती जलप्रपात अब राज्य का सबसे ऊंचा झरना बनकर उभरा है, जिसकी ऊंचाई करीब 198 मीटर (650 फीट) है। सेलर नदी पर बना यह झरना मानसून में खासा आकर्षक दिखाई देता है और इसकी गूंजती गर्जना, हरियाली और ठंडी धुंध पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। चचाई जलप्रपात और आसपास के प्राचीन शैलचित्रों के चलते यह जगह ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन का केंद्र बनती जा रही है। रीवा रेलवे स्टेशन और प्रयागराज एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां पहुंचना आसान हो गया है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और विकास की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
बहुती जलप्रपात बना पर्यटन की नई पहचान, गिरता है 650 फीट ऊंचाई से




