भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नटिंघम में खेले गए पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड को 97 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान स्मृति मंधाना के 112 रनों की शानदार पारी और हरलीन देओल के सहयोग से 210 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 113 रन पर सिमट गई, जिसमें डेब्यू कर रही श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। गेंद और बल्ले दोनों में भारत का दबदबा देखने को मिला।
नटिंघम। स्मृति का शतक और श्री चरणी की चमक से भारत की बड़ी जीत




