एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से केएल राहुल (137) और ऋषभ पंत (118) ने बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत की दूसरी पारी 364 पर खत्म हुई, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 465 और भारत की पहली पारी 471 रन पर सिमटी थी। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी।




