भोपाल। मिसरोद इलाके में गुरुवार को तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय महिला कृष्णाबाई लोधी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे अपने भांजे के साथ विदिशा से भोपाल आ रही थीं। हादसे के बाद भांजे ने कंटेनर का पीछा कर उसका नंबर पुलिस को दिया। वहीं, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में पैदल सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय गुलाब सिंह को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिनकी शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में वाहन चालक फरार हैं और पुलिस जांच कर रही है।
सड़क हादसों में दो की मौत, कंटेनर और बाइक सवार फरार




