भोपाल। दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सीट एक्सचेंज से इनकार करने पर बुजुर्ग यात्री राज प्रकाश के साथ झांसी स्टेशन पर कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की, जिसमें उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया। आरोप बबीना से बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों पर लगे हैं, जो परिवार संग ट्रेन में सफर कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक घटना के वक्त पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया। कांग्रेस ने इसे यूपी में गुंडाराज की मिसाल बताया है।




