टीम इंडिया अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की होम सीरीज खेलेगी। वनडे मुकाबले बड़ौदा, राजकोट और इंदौर में जबकि टी-20 मैच नागपुर, रायपुर, गुवाहाटी, वाईजैक और त्रिवेंद्रम में होंगे। यह सीरीज भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। इससे पहले टीम इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अलग-अलग फॉर्मेट में व्यस्त कार्यक्रम खेलेगी।
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज जनवरी में, 8 वेन्यू तय




