टीम इंडिया जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज खेलेगी, जिसके लिए जयपुर, इंदौर, मोहाली, राजकोट, गुवाहाटी, हैदराबाद, त्रिवेंद्रम और नागपुर को संभावित वेन्यू में शामिल किया गया है। BCCI 14 जून को होने वाली ऑनलाइन मीटिंग में वेन्यू फाइनल करेगी। यह सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले होगी, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। इसी मीटिंग में घरेलू क्रिकेट शेड्यूल और IPL सेलिब्रेशन गाइडलाइन पर भी फैसला लिया जाएगा।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए 8 शहर शॉर्टलिस्ट, 14 जून को होंगे वेन्यू फाइनल




