भोपाल। तीन साल का रक्षम, जो खाटूश्यामजी मंदिर में भीड़ के बीच लापता हो गया था, चार दिन बाद मथुरा के स्यारहा गांव से सुरक्षित बरामद हो गया। आरोपी ने खुद ही सरपंच को बच्चा सौंप दिया और फरार हो गया। पुलिस ने 700 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी लोकेशन ट्रेस की। मां ललिता जाटव ने बताया कि तबीयत खराब होने पर उन्होंने एक अनजान व्यक्ति के कहने पर बेटे को कुछ देर के लिए सौंपा था, जो बाद में फरार हो गया। फिलहाल रक्षम को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
चार दिन बाद मां की गोद में लौटा रक्षम, मथुरा से सुरक्षित मिला 3 साल का बच्चा




