इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या उनकी पत्नी सोनम ने साजिश के तहत कराई थी। सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया, जहां पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में एक ढाबे पर पाया। मामले में तीन हमलावर गिरफ्तार हुए हैं, एक फरार है। सोनम को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। 11 मई को शादी के बाद दंपती 20 मई को हनीमून पर निकले थे। 24 मई से संपर्क टूट गया। राजा के भाई की शिकायत पर खोजबीन शुरू हुई और खून से सनी जैकेट समेत अहम सबूत मिले। मेघालय के सीएम, एमपी के सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
हनीमून बना मौत का सफर: पत्नी ने कराई कारोबारी की हत्या, गाजीपुर में सरेंडर




