उज्जैन। टॉवर चौक स्थित रॉयल रेफ्रिजरेशन में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर ने घुसकर 1.26 लाख रुपए नकद चुरा लिए। संचालक त्रिलोक बेलनी ने बताया कि दुकान के दो गल्लों से नकदी उड़ाई गई, जबकि बाकी सामान को छुआ तक नहीं गया। चोर ने CCTV का DVR भी साथ ले लिया, लेकिन पास की दुकानों के कैमरे में वह सुबह 4:30 बजे दुकान में घुसते हुए कैद हो गया। मात्र 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। माधव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उज्जैन: रॉयल रेफ्रिजरेशन से 1.26 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर




