जबलपुर। छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय विवाहिता अनमोल आहूजा की संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। अनमोल ने घटना से पहले फोन कर पिता को बताया था कि उसका पति मारपीट कर रहा है। देर रात उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं और डेढ़ साल की बेटी भी लापता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामला सीएसपी को सौंपा गया है।
दहेज की बलि चढ़ी अनमोल? संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत




