भोपाल। गिरफ्तार इंजीनियर से चोर बने अभिलाष विश्वकर्मा, यशवंत रघुवंशी और भूपेंद्र साहू ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे चोरी के पैसों से बैंकॉक और श्रीलंका जैसे देशों की यात्राएं कर ऐश करते थे। चोरी किए गहनों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेते और वह पैसा रियल एस्टेट व शेयर मार्केट में निवेश करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो कारें, करीब 22 लाख के गहने, कैश और 40 लाख का सोना बरामद किया है। इनका लेनदेन 60 लाख रुपए तक का पाया गया। गिरफ्तार आरोपी कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर हैं और देशभर से साथियों को बुलाकर योजनाबद्ध चोरी करते थे।
इंजीनियर बने चोरों का गैंग गिरफ्तार, विदेश यात्राओं और गोल्ड लोन से उड़ाए लाखों




