गोवा कैसिनो में गार्ड की बेरहमी से हत्या, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Must read

सतना। गोवा की राजधानी पणजी के कैम्पल इलाके में स्थित कैसिनो कार्निवल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने मध्यप्रदेश के सतना निवासी सुरक्षा गार्ड धीरू शर्मा की हत्या कर दी। 33 वर्षीय धीरू, अपने साथी सत्यम गावकर के साथ मेन गेट पर ड्यूटी कर रहा था जब 28 मई की रात एक व्यक्ति से विवाद हो गया। आरोपी ने अचानक कैसीनो की सीढ़ियों के पास छिपा डंडा निकाला और दोनों गार्ड्स पर हमला कर दिया। इस हमले में धीरू को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान की और उसे डाबोलिम एयरपोर्ट से हैदराबाद भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अब्दुल अल्ताफ के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के मिश्रीगंज का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने धीरू का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

धीरू पिछले दस वर्षों से गोवा में बतौर गार्ड कार्यरत था और हाल ही में छुट्टी से लौटकर काम पर वापस आया था। वह पिछले दो सालों से इसी कैसीनो में तैनात था। उसकी मौत की खबर मिलते ही सतना स्थित उसके घर में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन, विशेषकर पत्नी साक्षी और दो छोटे बेटों के साथ, बेहद दुखी हैं और कैसिनो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि धीरू की हत्या की सूचना रात करीब 3 बजे मिली थी, लेकिन अब कैसिनो मालिक शव भेजने में टालमटोल कर रहे हैं।

धीरू की पत्नी साक्षी ने बताया कि 28 मई की रात पति से आखिरी बार वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र महज 7 और 5 साल है। परिवार ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शव को जल्द से जल्द घर लाने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article