सूर्या का सुपर शो: तेंदुलकर-जयसूर्या के रिकॉर्ड तोड़े, फिर भी हारी मुंबई

Must read

IPL 2025 के 69वें मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से 7 विकेट से हार मिली, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने एक सीजन में MI के लिए सबसे ज्यादा 640 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर (618 रन, 2010) का रिकॉर्ड तोड़ा, और 32 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या (31 छक्के, 2008) को भी पीछे छोड़ा। सूर्या ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 25+ रन बनाने का रिकॉर्ड (14 बार) भी अपने नाम किया। मैच में टॉस से पहले हार्दिक पंड्या ने सूर्या से उंगली चुनवा कर बल्लेबाजी का फैसला तय किया लेकिन टॉस हार गए। रोहित शर्मा 24 रन पर आउट हुए, जबकि सूर्या को जीवनदान मिला और उन्होंने 57 रन की पारी खेली। वहीं पंजाब की ओर से जोश इंग्लिस (73) और प्रियांश आर्या (50*) ने शानदार पारियां खेलीं, और मिचेल सैंटनर ने DRS के जरिए इंग्लिस को आउट कराया। मैच के दौरान कई शानदार और ड्रॉप कैच भी देखने को मिले।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article