सतना। उमरी टिकरी गांव में मार्च में सड़क हादसे के नाम पर हुई मौत की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 19 वर्षीय आदर्श उर्फ निखिल ने नशे की हालत में पिता धीरेंद्र सिंह परिहार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी, जिसे मां संतोष सिंह ने एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से वार की पुष्टि होने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पड़ोसियों से विवाद की जानकारी मिलने और दोनों के अचानक बिहार भागने पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस की रणनीति से मां-बेटा वापस लौटे और गिरफ्त में आ गए। पूछताछ में सच्चाई सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
“सड़क हादसे की आड़ में पिता की हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार”




