IPL 2025 के 61वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/7 रन बनाए, जो इस मैदान पर उनका सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में SRH ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में मिचेल मार्श को चार जीवनदान मिले और उन्होंने 65 रन बनाए। उनके एक सिक्स से स्टेडियम में खड़ी कार को डेंट लगा। अभिषेक शर्मा ने रवि बिश्नोई को लगातार चार छक्के मारे और 18 बॉल में फिफ्टी पूरी की। वहीं, अभिषेक और दिग्वेश राठी के बीच बहस भी देखने को मिली। ईशान मलिंगा ने ऋषभ पंत का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा, जबकि निकोलस पूरन रनआउट होने के बाद गुस्से में अपना पैड फेंकते दिखे। हर्षल पटेल ने IPL इतिहास में सबसे कम गेंदों में 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया।
“मार्श की तूफानी पारी, अभिषेक के 4 सिक्स, SRH ने LSG को रौंदा!”




