इंदौर। NEET UG रिजल्ट पर एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा लगाई गई रोक पर आज फिर सुनवाई होगी। 4 मई को तेज आंधी और बारिश के कारण इंदौर के 11 परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल हो गई थी, जिससे 600 से ज्यादा छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। इस मुद्दे पर अब तक 15 से अधिक याचिकाएं दायर हो चुकी हैं, जिन पर आज एक साथ सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कोर्ट ने अस्थायी रूप से रिजल्ट पर रोक लगा दी थी और NTA से जवाब मांगा था।
NEET रिजल्ट पर रोक बरकरार, आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई




