थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत का सफर पहले ही दौर में खत्म हो गया। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दूसरी ओर, भारतीय शटलर आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की और अगली चरण में प्रवेश किया। बुधवार को खेले गए एक रोमांचक मैच में लक्ष्य सेन को आयरलैंड के एन एंगुयेन ने तीन गेम तक चले संघर्ष में 21-18, 9-21, 21-17 से हराया। सेन ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक गेम में एंगुयेन ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया।
थाईलैंड ओपन: लक्ष्य सेन और राजावत बाहर, आकर्षि-उन्नति ने दिखाई दमदार चमक




