भोपाल। भानपुर क्षेत्र के वार्ड 74 में सोमवार रात सनराइज मैरिज गार्डन में एक के बाद एक 10 गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए, जिससे गार्डन में आग लग गई। धमाकों की तेज आवाज से आसपास की कॉलोनियों में अफरातफरी मच गई और कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि यह मैरिज गार्डन रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गार्डन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
भोपाल में सनराइज मैरिज गार्डन में धमाकों से हड़कंप, 10 सिलेंडरों में विस्फोट, आग से तबाही




