इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लीग चरण में अब तक 50 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को खेले गए मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार छठी जीत रही, जिससे टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस करारी हार के साथ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।
IPL 2025: मुंबई की छठी जीत, 100 रन से रॉयल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची




