इंदौर। जिला ग्रैपलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 20 अप्रैल को इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी में तकनीकी सेमिनार एवं राज्य रेफरी कोर्स का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक खिलाड़ियों एवं रेफरी ने भाग लिया।
सेमिनार का संचालन मध्यप्रदेश ग्रैपलिंग खेल संघ के सचिव श्री संजय पवार एवं रेफरी आयोग के अध्यक्ष श्री महेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में यथासंभव सहयोग युवराज बघेल द्वारा प्रदान किया गया।

इंदौर जिला ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष श्री श्वेतांक वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री कैलाश बाथम एवं सचिव श्री ध्रुव शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कोचों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिन प्रतिभागियों को राज्य रेफरी के रूप में चयनित किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं: श्याम जैसवार, प्रियांश व्यास, आवी बाथम, आर्यांश रघुवंशी, आर्यन त्रिपाठी, राशि जाधव, प्रियंशु सिंह एवं महक अशारमिया।
इसी प्रकार इंदौर से ग्रैपलिंग के तकनीकी प्रमाणित खिलाड़ी बने: नीव कुमार सिंह, पलक डोडिया, अदिति पटेल, वंशिका तोमर, धरा शर्मा, आध्या सिंह राजपूत, अजीश रामपुरिया, अक्षरा अग्रवाल, सौम्या जैसवाल, अथर्व जैसवाल, राघव सिंह, हिमांक मित्तल, द्विज मित्तल, विप्लव डोडिया, डेज़ी साहू, आशी साहू, समृद्धि यादव, दिशा गौतम, नव्या पाटिल, समृत घोष, पार्थ पडावद, छवि मोर्या, यजत पैठनकर एवं सनिध्य साहू।




