“ग्वालियर में फिल्मी अंदाज़ में लूट, दिल्ली से ऑपरेट हो रही प्रोफेशनल गैंग बेनकाब”

Must read

ग्वालियर। एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी से लूट कर भागे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात उस समय हुई जब एक हवलदार सिविल ड्रेस में ATM से पैसे निकाल रहा था। तभी चार बदमाशों ने उस पर हमला कर 30 हजार रुपए लूट लिए। भागने के दौरान उन्होंने हवलदार को टक्कर मारी, जिससे वह कार के बोनट पर लटक गया और बदमाश उसे लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी कोई सामान्य चोर नहीं, बल्कि एक संगठित और प्रोफेशनल गैंग का हिस्सा हैं। यह गैंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से ताल्लुक रखता है और वर्तमान में दिल्ली के शाहीन बाग और ओखला जैसे इलाकों से अपनी गतिविधियाँ संचालित कर रहा है। पकड़े गए दो आरोपियों के पास से पुलिस को 26 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद यह गैंग खुद को छिपाने के लिए ओला कैब ड्राइवर या सब्जी विक्रेता बनकर सामान्य जीवन जीने का नाटक करता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article