IPL 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की। मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से एमएस धोनी ने तेज़तर्रार पारी खेलते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन बनाए।
मैच में कई यादगार लम्हे देखने को मिले। पंजाब के बल्लेबाज़ प्रियांश आर्या को पारी की शुरुआत में जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए शानदार शतक जड़ा। वे IPL इतिहास में सबसे तेज़ सेंचुरी लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं चेन्नई के फील्डर्स से कॉन्वे के दो लगातार कैच छूटे, और यानसन ने एक शानदार ‘नो-लुक सिक्स’ लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




