महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बने पैरोडी सॉन्ग को लेकर हुए विवाद पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे।
कामरा ने कहा कि जो उन्होंने कहा, वह पहले से ही सार्वजनिक रूप से मौजूद था और अजित पवार ने खुद एकनाथ शिंदे को लेकर यही बात कही थी। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं और इस विवाद से बचने के लिए खुद को छिपाने का इरादा नहीं रखते।
गौरतलब है कि 23 मार्च को कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक पैरोडी सॉन्ग गा रहे थे। इसकी शुरुआती पंक्ति “ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय…” थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।




