इंदौर। पहली बार बिहार स्थापना दिवस के मौके पर बिहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसे बीजेपी ने आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी बिहारियों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के प्रयास में है। जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में होने वाले इस महोत्सव में 3,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।
इंदौर में पहली बार बिहार महोत्सव, सीएम यादव भी होंगे शामिल




