नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 8 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार

Must read

शहडोल| मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के दो थानों कोतवाली और धनपुरी पुलिस ने एक साथ दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और नशीली सिरप जब्त की है. इस कार्रवाई में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 8 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है| कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी राजधानी भोपाल से पैसेंजर ट्रेनों में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन शहडोल लाते थे और नशे के आदि लोगों को उपलब्ध कराते थे. इसी तरह धनपुरी थाना क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वाले तस्कर अवैध क्वार्टरों से नशीली सिरप बेचते थे, जिन्हें धनपुरी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है|

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article