भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए बोली लगाई है, जिसके तहत इसका आयोजन गुजरात में किया जा सकता है। केंद्रीय खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, मेजबानी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। हाल ही में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, भारत की ओर से IOA और गुजरात सरकार ने संयुक्त रूप से बिडिंग की है। यदि भारत को मेजबानी का अवसर मिलता है, तो यह दूसरी बार होगा जब देश कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले, 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन हुआ था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030: भारत ने मेजबानी की बोली लगाई, गुजरात हो सकता है आयोजन स्थल!




