मुंबई। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का शादी के चार साल बाद तलाक हो गया। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को इस पर अपनी मुहर लगा दी। दोनों पिछले ढाई साल से अलग रह रहे थे और 11 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने दोनों की संयुक्त याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिससे अब वे कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं रहे। फैसला सुनाए जाने के दौरान दोनों कोर्ट में मौजूद थे। इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च तक इस मामले में फैसला सुनाने का निर्देश दिया था, क्योंकि चहल 21 मार्च से IPL में व्यस्त होने वाले थे। इस तलाक के लिए 4.75 करोड़ रुपये में समझौता हुआ, जिसमें से 2.37 करोड़ रुपये चहल पहले ही धनश्री को दे चुके हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक, 4.75 करोड़ में हुआ सेटलमेंट!




